Move to Jagran APP

10 अप्रैल 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, लेकिन आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 10 अप्रैल 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 06:32 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 10:28 AM (IST)
10 अप्रैल 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, लेकिन आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा
10 अप्रैल 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: पंचक, शुक्र मेष राशि में।

आज की भद्रा: प्रात: 04:28 बजे से शाम 05:13 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सचेत रहकर ही यात्रा करें।

वृष: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की परेशानी और तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति से बचें और सतर्कता से काम लें।

कर्क: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: राजनीतिक महावाकांक्षा की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहिए। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

धनु: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। कुछ व्यावसायिक, कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मकर: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: आर्थिक तनाव बढ़ेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम बनाए रखें।

मीन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.