Move to Jagran APP

09 अप्रैल 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों के बिजनेस में प्रगति होगी, शुक्र के परिवर्तन से भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 09 अप्रैल 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 02:08 PM (IST)
09 अप्रैल 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों के बिजनेस में प्रगति होगी, शुक्र के परिवर्तन से भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी
सिंह राशि वालों के बिजनेस में प्रगति होगी, शुक्र के परिवर्तन से भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार चैत्र मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: पंचक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

राशिफल

मेष: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शुक्र का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा।

वृष: शुक्र के परिवर्तन से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मधुमेह एवं थायराइड के रोगियों को विशेष रूप से सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मिथुन: शुक्र के परिवर्तन से शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिल सकती है।

कर्क: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शुक्र के परिवर्तन से भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शाही खर्च से बचना होगा। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: शुक्र का परिवर्तन दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

वृश्चिक: शुक्र का परिवर्तन दांपत्य जीवन में समस्या दे सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में शाही खर्च से बचें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: शुक्र का परिवर्तन संतान की प्रगति में सहायक होगा। दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में भागदौड़ रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी।

मीन: शुक्र का परिवर्तन आर्थिक मामलों में सहायक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.