Move to Jagran APP

06 जून 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों को शिक्षा में सफलता मिलेगी, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 06 जून 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 06:29 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 06:29 AM (IST)
06 जून 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों को शिक्षा में सफलता मिलेगी, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी
06 जून 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों को शिक्षा में सफलता मिलेगी, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: अचला एकादशी।

विशेष: एकादशी तिथि की वृद्धि।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या भाई-बहन से वैचारिक मतभेद होगा। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई ऐसा समाचार मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

धनु: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन महिला विशेष से तनाव मिल सकता है। संतान का सहयोग रहेगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.