Move to Jagran APP

05 जनवरी 2022 का राशिफल: मकर राशिवालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और दूसरों के सहयोग से मिलेगी सफलता

आज का राशिफल पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 05 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 09:52 AM (IST)
05 जनवरी 2022 का राशिफल: मकर राशिवालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और दूसरों के सहयोग से मिलेगी सफलता
05 जनवरी 2022 का राशिफल: मकर राशिवालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और दूसरों के सहयोग से मिलेगी सफलता

आज का राशिफल: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग -

आज की ग्रह स्थिति: 5 जनवरी, 2022 बुधवार पौष मास शुक्ल पक्ष तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: पंचक (शाम 07:55 बजे से 10 जनवरी को प्रात: 08:48 बजे पर समाप्त)

आज की भद्रा: रात्रि के 01:33 बजे से 06 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे पर समाप्त।

राशिफल -

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। गजकेसरी योग सामाजिक प्रतिष्ठा देगा। पारिवारिक और व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ नए संबंध बनेंगे।

वृष: गजकेसरी योग से संबंधित अधिकारी से सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

मिथुन: गजकेसरी योग आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि कराएगा। पिता या गुरु के कृपा पात्र होंगे। रचनात्मक कायरें मंे सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह: ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों मंे प्रगति होगी। रिश्तों मंे मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कन्या: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। विरोधी या स्वास्थ्य मानसिक तनाव दे सकता है। एकांत मंे न रहें। परिवार के साथ में रहें। वाणी पर संयम बनाए रखें।

तुला: संतान या शिक्षा से सम्मान बढ़ेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई-बहन के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रिश्तों मंे मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामालें मे प्रगति होगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कुंभ: गजकेसरी योग सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में भरपूर सफलता मिलेगी।

मीन: आर्थिक मामलों मंे प्रगति होगी, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। मन खिन्न हो सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.