Move to Jagran APP

04 अप्रैल 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए बिजनेस में प्रगति होगी, चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 04 अप्रैल 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 06:17 AM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 01:41 PM (IST)
04 अप्रैल 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए बिजनेस में प्रगति होगी, चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगा
04 अप्रैल 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए बिजनेस में प्रगति होगी, चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतलाष्टमी।

राशिफल

मेष: गुरु का परिवर्तन शिक्षा और प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कुछ व्यावसायिक, कुछ पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

वृष: 14 सितंबर तक गुरु आपकी राशि से दसवें होगा। नौकरी में परिवर्तन या नई नौकरी पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयेाग मिलेगा।

मिथुन: गुरु का परिवर्तन आर्थिक रूप से उत्तम होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क: गुरु का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। कुछ पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह: यदि आप विवाह की दहलीज पर हैं, तो यह गुरु विवाह के बंधन मे बांध सकता है। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कन्या: आपकी राशि से छठे गुरु रोग और विरोधी बढ़ाएगा। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक परेशानी दे सकता है। चने की दाल दान करें। संयम से काम लें।

तुला: गुरु का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति कराएगा। बुद्धि कौशल से किया गया प्रयास सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति कराने में सहायक होगा गुरु। वहीं किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

धनु: रचनात्मक प्रयास में सफलता देगा। धार्मिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। चल अचल संपत्ति में वृद्धि कराएगा। बुद्धि कौशल से किया कार्य सफल होगा।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में भी सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति कराएगा। धार्मिक यात्रा देगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: चले आ रहे अज्ञात भय पर नियंत्रण होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मीन: आपकी राशि से बारहवें रहेगा गुरु। 14 सितंबर तक कुछ पारिवारिक, कुछ पारिवारिक समस्याएं देगा। भावुकता में कोई निर्णय न लें। बुद्धि विवेक से काम लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.