Move to Jagran APP

02 मई 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 02 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 09:29 AM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 02:55 PM (IST)
02 मई 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
02 मई 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज की भद्रा: दोपहर 02:51 बजे से रात्रि के 02:16 मिनट तक।

राशिफल

मेष: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सचेत रहने की जरूरत है।

सिंह: रोग या शत्रु के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन रोग या विरोधी तनाव का कारण होंगे। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें साथ ही सचेत रहें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मकर: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। कुछ पारिवारिक तनाव या आर्थिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य फलदायी होगा।

कुंभ: रोग और विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी से सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संयम से काम लें।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कर्मक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सचेत रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.