Move to Jagran APP

01 मई 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 01 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 07:43 AM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 02:05 PM (IST)
01 मई 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा
01 मई 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

 Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: मई दिवस, महाराष्ट्र एवं गुजरात दिवस, बुध वृष राशि में।

राशिफल

मेष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव या टकराव की स्थिति आ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास फलीभूत होगा।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन नेत्र विकार या मौसम के रोग के प्रति अधिक सचेत रहें।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। साथ ही साथ उदर विकार या तेज ज्वर की संभावना है। भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग रहेगा।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पिता या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

तुला: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। अपने और मातृ पक्ष के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नए संबंध बनेंगे।

धनु: स्वास्थ्य में सुधार होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। भावुकता में नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में तनाव या गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

मकर: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

मीन: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.