Move to Jagran APP

Rang Panchami 2021: आज है रंग पंचमी, देवताओं को समर्पित है यह रंगों का त्यौहार

Rang Panchami 2021 हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी मनाई जाती है। इस वर्ष यह पर्व आज मनाया जा रहा है। यह त्यौहार होली के त्यौहार के पांच दिन बाद आता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 11:00 AM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 07:39 AM (IST)
Rang Panchami 2021: आज है रंग पंचमी, देवताओं को समर्पित है यह रंगों का त्यौहार
Rang Panchami 2021: आज है रंग पंचमी, देवताओं को समर्पित है यह रंगों का त्यौहार

Rang Panchami 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी मनाई जाती है। इस वर्ष यह पर्व आज मनाया जा रहा है। यह त्यौहार होली के त्यौहार के पांच दिन बाद आता है। पंचमी तिथि के कारण ही इसे रंग पंचमी कहा जाता है। इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन अबीर और गुलाल की छटा देखने को मिलती है। इस दिन राधा-कृष्ण को रंग अर्पित किया जाता है। साथ ही कई जगह तो शोभयात्रा भी निकाली जाती है। आइए जानते हैं रंग पंचमी का शुभ मुहूर्त।

loksabha election banner

रंग पंचमी का शुभ मुहूर्त:

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि

2 अप्रैल 2021

पंचमी तिथि प्रारंभ: 1 अप्रैल, गुरुवार, सुबह 10 बजकर 59 मिनट से

पंचमी तिथि समाप्त: 2 अप्रैल, शुक्रवार, सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक

इन राज्यों में खेली जाती है रंग पंचमी:

इस त्यौहार को खासतौर से महाराष्ट्र में बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाता है। महाराष्ट्र के अलावा इस त्यौहार को राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मनाया जाता है। रंग पंचमी के दिन लोग सूखे गुलाल के साथ होली खेलते हैं। इस दिन कई तरह के विशेष पकवान बनाए जाते हैं। साथ ही मित्रों और रिश्तेदारों को भोजन पर बुलाया जाता है। इस उत्सव को नृत्य, गीत और संगीत के साथ मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी का दिन देवताओं को समर्पित होता है। कहा जाता है कि इस दिन सृष्टि में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसका मुख्य कारण रंगों का उपयोग होता है। ऐसे में लोगों को देवताओं के स्पर्श की अनुभूति भी प्राप्त होती है। वहीं, इस त्योहार का महत्व सामाजिक दृष्टि से अत्याधिक है। यह भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.