Move to Jagran APP

Ramadan 2021: भारत में किस दिन मनाया जाएगा रमजान, जानें तारीख

Ramadan 2021 रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। यह पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद अहम माना जाता है। इसे उपवास और प्रार्थना करने का एक पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान लोग सुबह-सुबह सेहरी खाकर उपवास की शुरुआत करते हैं

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 01:43 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 03:26 PM (IST)
Ramadan 2021: भारत में किस दिन मनाया जाएगा रमजान, जानें तारीख
Ramadan 2021: भारत में किस दिन मनाया जाएगा रमजान, जानें तारीख

Ramadan 2021: रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। यह पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद अहम माना जाता है। इसे उपवास और प्रार्थना करने का एक पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान लोग सुबह-सुबह सेहरी खाकर उपवास की शुरुआत करते हैं और फिर रात में इफ्तार से उपवास खोलते हैं। वैसे तो रमजान सभी व्यस्क मुसलमानों के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन अगर कोई बीमार है या यात्रा कर रहा है या कोई महिला गर्भवती है आदि, तो वो इन्हें छोड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि भारत में रमजान का पवित्र महीना कब से शुरू हो रहा है।

loksabha election banner

भारत में कब से शुरू होगा रमजान का पवित्र महिना:

इस साल रमजान 13 अप्रैल, सोमवार से शुरू हो रहा है। यह 12 मई, बुधवार को समाप्त होगा। इस महीने के अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार भी मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, यही वो महीना था जब मोहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म की पवित्र पुस्तक कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त किया था। तब से ही इस महीने को रमजान के तौर पर मनाया जाता है। कहा जाता है कि रमजान का महीना 29 या फिर 30 दिनों तक का होता है। इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूरज निकलने से पहले उठ जाते हैं और सेहरी का सेवन करते हैं। शाम को सूरज ढलने के बाद इफ्तार करने के बाद रोजा खोला जाता है।

रमजान सहरी और इफ्तार का टाइम:

14 अप्रैल- सहरी सुबह 4:13 बजे – इफ्तार शाम 6:21 बजे

15 अप्रैल- सहरी सुबह 4:12 बजे – इफ्तार शाम 6:21 बजे

16 अप्रैल- सहरी सुबह 4:11 बजे – इफ्तार शाम 6:22 बजे

17 अप्रैल- सहरी सुबह 4:10 बजे – इफ्तार शाम 6:22 बजे

18 अप्रैल- सहरी सुबह 4:09 बजे – इफ्तार शाम 6:23 बजे

19 अप्रैल- सहरी सुबह 4:07 बजे – इफ्तार शाम 6:23 बजे

20 अप्रै – सहरी सुबह 4:06 बजे – इफ्तार शाम 6:24 बजे

21 अप्रैल- सहरी सुबह 4:05 बजे – इफ्तार शाम 6:24 बजे

22 अप्रैल- सहरी सुबह 4:04 बजे – इफ्तार शाम 6:25 बजे

23 अप्रैल- सहरी सुबह 4:03 बजे – इफ्तार शाम 6:25 बजे

24 अप्रैल- सहरी सुबह 4:02 बजे – इफ्तार शाम 6:26 बजे

25 अप्रैल- सहरी सुबह 4:01 बजे – इफ्तार शाम 6:26 बजे

26 अप्रैल- सहरी सुबह 4:00 बजे – इफ्तार शाम 6:27 बजे

27 अप्रैल- सहरी सुबह 3:59 बजे – इफ्तार शाम 6:28 बजे

28 अप्रैल- सहरी सुबह 3:58 बजे – इफ्तार शाम 6:28 बजे

29 अप्रैल- सहरी सुबह 3:57 बजे – इफ्तार शाम 6:29 बजे

30 अप्रैल- सहरी सुबह 3:56 बजे – इफ्तार शाम 6:29 बजे 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.