Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 सितंबर 2021 का पंचांग, राधाष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 14 सितंबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज आयुष्मान योग में राधाष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है। आज मासिक दुर्गा अष्टमी भी है। इस तिथि को ही महर्षि दधीचि की जयंती भी मनाई जाती है।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 14 सितंबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज आयुष्मान योग में राधाष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है। आज के दिन राधा रानी का जन्म मथुरा के रावल गांव में हुआ था। आज श्रीकृष्ण प्रिया राधा जी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। आज मासिक दुर्गा अष्टमी भी है। आज के दिन आपको मां दुर्गा की भी आराधना करनी चाहिए। इस तिथि को ही महर्षि दधीचि की जयंती भी मनाई जाती है। उन्होंने अपने हड्डियों का महादान दिया था, जिससे देवताओं ने असुरों पर विजय प्राप्त की थी। वैसे आज मंगलवार का दिन है, आज संकटमोचन हनुमान जी की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
विशेष: वक्री गुरु मकर राशि में।
आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीदुर्गाष्टमी, महर्षि दधीचि जयंती, राधाष्टमी।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी 13 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी ज्येष्ठा नक्षत्र 07 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् मूल नक्षत्र प्रीति योग 06 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् आयुष्मान योग वृश्चिक में चंद्रमा 07 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात् धनु में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 05 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 27 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय आज देर रात 12 बजकर 02 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
आयुष्मान योग: 15 सिंतबर को तड़के 03 बजकर 25 मिनट तक।
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक।
अमृत काल: आज रात 11 बजकर 50 मिनट से देर रात 01 बजकर 21 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से दोपहर 03 बजकर 09 मिनट तक।
रवि योग: 15 सितंबर को प्रात: 05 बजकर 55 मिनट से सुबह 06 बजकर 06 मिनट तक।
आज भाद्रपद शुक्ल अष्टमी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।