Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 सितंबर 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग में परिवर्तनी एकादशी आज, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद शुक्ल एकादशी है। आज 17 सितंबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग में परिवर्तनी एकादशी है। इसे वामन एकादशी या ढोल ग्यारस एकादशी भी कहते हैं। आज के दिन विश्वकर्मा पूजा भी है। सूर्य की कन्या संक्रांति भी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 08:01 AM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 08:16 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 सितंबर 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग में परिवर्तनी एकादशी आज, जानें मुहूर्त
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 सितंबर 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग में परिवर्तनी एकादशी आज, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 17 सितंबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग में परिवर्तनी एकादशी है। इसे वामन एकादशी या ढोल ग्यारस एकादशी भी कहते हैं। आज के दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा होती है। आज के दिन ही दैत्यराज बलि के आतंक से मुक्ति के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था। आज के दिन विश्वकर्मा पूजा भी है। इस दिन देव शिल्पी विश्वकर्मा भगवान की पूजा की जाती है। वे वास्तु देव भी हैं, इसलिए आज वास्तु दिवस भी मनाया जाता है। भगवान विश्वकर्मा की कृपा से बिजनेस में तरक्की और उन्नति मिलती है। आज सूर्य की कन्या संक्रांति भी है। आज से एक माह के लिए सूर्य कन्या राशि में रहेंगे। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 08:08 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: ढोल ग्यारस एकादशी पर्व, परिवर्तनी एकादशी।

विशेष: विश्वकर्मा जयंती, वास्तु दिवस, वामन अवतार, कन्या संक्रांति।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की एकादशी 08 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी श्रवण नक्षत्र 27 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र अतिगण्ड योग 20 घंटे 20 मिनट तक, तत्पश्चात् सुकर्मा योग मकर में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 07 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 24 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 06 बजकर 07 मिनट से अगले दिन प्रात: 03 बजकर 36 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 05 बजकर 26 मिनट से शाम 07 बजे तक।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 04 बजकर 25 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय कल प्रात: 03 बजकर 12 मिनट पर है।

आज भाद्रपद शुक्ल एकादशी है। आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, धन, वैभव आदि की प्राप्ति होगी। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.