Papmochani Ekadashi Upay: पापमोचनी एकादशी पर इन उपायों को करने से बनी रहेगी विष्णु जी की कृपा
Papmochani Ekadashi Upay आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज के दिन पापमोचनी एकादशी का व्रत किया जाता है। यह तिथि विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन कुछ उपाय रने से व्यक्ति को जीवन में लाभ की प्राप्ति होती है।
Papmochani Ekadashi Upay: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज के दिन पापमोचनी एकादशी का व्रत किया जाता है। यह तिथि विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन कुछ उपाय रने से व्यक्ति को जीवन में लाभ की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से बिजनेस में प्रॉफिट, आर्थिक स्थिति मजबूत होना, नौकरी में प्रमोशन मिलना आदि जैसे शुभ समाचार प्राप्त होते हैं। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
पापमोचनी एकादशी पर करें ये उपाय:
1. बिजनेस में प्रॉफिट के लिए आप 11 गोमती चक्र और 3 छोटे एकाक्षी नारियल को मंदिर में स्थापित करें। फिर इनका धूप-दीप आदि से पूजन करें। इसके बाद एक पीले रंग का कपड़ा लें और गोमती चक्र और एकाक्षी नारियल बांधकर अपने ऑफिस या दुकान के मुख्यद्वार पर लटका दें।
2. आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए एक पीला कपड़ा और 11 गोमति चक्र लें। कपड़ा लक्ष्मी माता के सामने रख दें। अब उस पर एक एक कर गोमती चक्र रखते जाएं। यह रखते हुए ऊँ नारायणाय नमः का भी जाप करें। इसके बाद विधि-पूर्वक श्री विष्णु, देवी लक्ष्मी और मन्दिर में रखे गोमती चक्र की पूजा करें। पूरे दिन इन्हें वहीं रखा रहने दें। इसके बाद अगले दिन 5 गोमती चक्र को अपने घर में रख दें। 5 अपने घर की तिजोरी में, 5 गोमती चक्र को अपने दुकान या ऑफिस की तिजोरी में और बाकी बचे एक को उसी पीले कपड़े में बांधकर मन्दिर में रख दें।
3. नौकरी में प्रमोशन चाहिए तो एक कच्चा जटा वाला नारियल लें। साथ ही 8 बादाम भी लें। इन्हें विष्णु जी के मंदिर में चढ़ां दें।
4. घर में सुख-शांति और जीवन में तरक्की के लिए आज के दिन भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए भजन-कीर्तन करें। इस दिन अगर रात जागकर विष्णु जी का ध्यान किया जाए तो हजार वर्षों तक की गई तपस्या का फल प्राप्त होता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '