Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 अक्टूबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 31 अक्टूबर 2021 और दिन रविवार है। आज सुबह से दोपहर तक भद्रा है इसमें शुभ कार्य वर्जित होते हैं। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 06:35 AM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 06:35 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 अक्टूबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 अक्टूबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 31 अक्टूबर 2021 और दिन रविवार है। आज सुबह से दोपहर तक भद्रा है, इसमें शुभ कार्य वर्जित होते हैं। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। लाल पुष्प, अक्षत्, चंदन मिश्रित जल से सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। सूर्य देव की कृपा से आपके कर्म क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 02:18 बजे तक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की दशमी 14 घंटे 28 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी मघा नक्षत्र 13 घंटे 16 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र ब्रह्म योग 23 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् ऐन्द्र योग सिंह में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 32 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 37 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज चंद्रोदय देर रात 02 बजकर 28 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 02 बजकर 59 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म योग: आज रात 11 बजकर 22 मिनट तक। उसके बाद इंद्र योग प्रारंभ होगा।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

अमृत काल: आज दिन में 10 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक।

आज कार्तिक कृष्ण दशमी है। आज रविवार के दिन सूर्य चालीसा और सूर्य स्तोत्र का पाठ करना ठीक रहता है। सूर्य मंत्रों का जाप भी कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.