Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 जनवरी 2021 का पंचांग, सकट चौथ आज, जानें मुहूर्त, चंद्रोदय समय, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 31 जनवरी 2021 और दिन रविवार है। तृतीया तिथि आज रात 08 बजकर 25 मिनट तक है उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज सकट चौथ या माघ संकष्टी चतुर्थी है।
Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 31 जनवरी 2021 और दिन रविवार है। तृतीया तिथि आज रात 08 बजकर 25 मिनट तक है, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज सकट चौथ या माघ संकष्टी चतुर्थी है क्योंकि चतुर्थी तिथि कल शाम 06 बजकर 24 मिनट तक ही है और चंद्रोदय उसके बाद हो रहा है। सकट चौथ में चन्द्रमा का महत्व होता है, इसलिए सकट चौथ का व्रत आज ही रखा जाएगा। आज के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि विधान से पूजा की जाती है। उनकी कृपा से सभी कार्य बिना किसी बढ़ा के पूर्ण हो जाते हैं। आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: रविवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत, सकट चौथ।
विशेष: श्री गणेश जी की उत्पत्ति।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की तृतीया 20 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 25 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्त्राफाल्गुनी नक्षत्र शोभन योग 12 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् अतिगण्ड योग सिंह में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 10 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजे होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज सकट चौथ के दिन चंद्रोदय रात 08 बजकर 40 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त 01 फरवरी को सुबह 09 बजकर 04 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से दोपहर 03 बजकर 06 मिनट तक।
अमृत काल: शाम को 07 बजकर 13 मिनट से शाम 08 बजकर 44 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: आज देर रात 01 बजकर 18 मिनट से 01 फ़रवरी को सुबह 07 बजकर 09 मिनट तक।
आज माघ कृष्ण तृतीया है। आज रविवार के दिन सूर्य देव को लाल पुष्प, रोली, अक्षत के साथ जल अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है। ऐसा करने से आप पर सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।