Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 दिसंबर 2020 का पंचांग, पौष मा​ह आज से प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 31 दिसंबर दिन गुरुवार है। आज से हिन्दी कैलेंडर का नया माह प्रारंभ हो रहा है और आज अंग्रेजी कैलेंडर के अंतिम माह का अंतिम दिन भी है। आज तीन योग बन रहे हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 05:30 AM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 08:31 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 दिसंबर 2020 का पंचांग, पौष मा​ह आज से प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 दिसंबर 2020 का पंचांग, पौष मा​ह आज से प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 31 दिसंबर दिन गुरुवार है। आज से हिन्दी कैलेंडर का नया माह प्रारंभ हो रहा है और आज अंग्रेजी कैलेंडर के अंतिम माह का अंतिम दिन भी है। आज तीन योग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है, वहीं गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग शाम को बन रहा है, जो कल सुबह तक रहेगा। आज गुरुवार के दिन आप भगवान विष्णु तथा देव गुरु बृहस्प​ति की विधि विधान से पूजा करें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति बेहतर होगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

विशेष: कैलेंडर वर्ष 2020 का अंतिम दिन।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु पौष मास कृष्णपक्ष की प्रतिपदा 09 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया पुनर्वसु नक्षत्र 19 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् पुष्य नक्षत्र ऐन्द्र योग 14 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् वैधृति योग मिथुन में चंद्रमा 13 घंटे 38 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 14 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 35 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के ​दिन चंद्रोदय शाम को 06 बजकर 42 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 01 जनवरी 2021 को प्रात: 08 बजकर 12 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज पूरे दिन रहेगा।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 05 बजकर 20 मिनट से शाम 06 बजकर 59 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग: आज शाम 07 बजकर 49 मिनट से अगले दिन शुक्रवार को सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक।

गुरु पुष्य योग: आज शाम 07 बजकर 49 मिनट से अगले दिन शुक्रवार को सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक।

आज पौष कृष्ण प्रतिपदा है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए। वे सभी सुख और समृद्धि को देने वाले हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.