Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 अगस्त 2021 का पंचांग, गोगा नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद कृष्ण नवमी है। आज 31 अगस्त 2021 और दिन मंगलवार है। आज गोगा नवमी है। आज के दिन सापों के देवता कहे जाने वाले गोगा जी की पूजा की जाती है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 31 Aug 2021 07:19 AM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 10:01 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 अगस्त 2021 का पंचांग, गोगा नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 अगस्त 2021 का पंचांग, गोगा नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज 31 अगस्त 2021 और दिन मंगलवार है। आज गोगा नवमी है। आज के दिन सापों के देवता कहे जाने वाले गोगा जी की पूजा की जाती है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। उनको लड्डू का भोग लगाएं। हनुमान जी की कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और सभी संकट दूर हो जाएंगे। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गोगा नवमी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की नवमी 28 घंटे 24 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी रोहिणी नक्षत्र 09 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् मृगसिरा नक्षत्र हर्षण योग 08 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् वज्र योग वृष में चंद्रमा 23 घंटे 12 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 59 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 44 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 12 बजकर 08 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 01 बजकर 53 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 06 बजकर 07 मिनट से सुबह 07 बजकर 56 मिनट तक।

फिर देर रात 02 बजकर 44 मिनट से अगले दिन प्रात: 04 बजकर 32 मिनट तक।

आज भाद्रपद कृष्ण नवमी है। आज मंगलवार के दिन आपको हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण आदि का पाठ करना चाहिए। आज हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना भी कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.