Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 मार्च 2021 का पंचांग, होली भाई दूज आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 30 मार्च 2021 और दिन मंगलवार है। आज होली भाई दूज है इसे भातृ द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों का तिलक करती हैं और उनको पसंदीदा भोजन कराती हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 06:53 AM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 07:27 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 मार्च 2021 का पंचांग, होली भाई दूज आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 मार्च 2021 का पंचांग, होली भाई दूज आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 30 मार्च 2021 और दिन मंगलवार है। आज होली भाई दूज है, इसे भातृ द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों का तिलक करती हैं और उनको पसंदीदा भोजन कराती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार तथा उनकी रक्षा का वचन देते हैं। आज दोपहर तक द्विपुष्कर योग भी लगा है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। उनकी पूजा करने से सभी कष्ट मिट जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: भ्रातृ द्वितीया।

विक्रम संवत 2077 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया 17 घंटे 28 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया चित्रा नक्षत्र 12 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् स्वाती नक्षत्र व्याघात योग 13 घंटे 54 मिनट तक, तत्पश्चात् हर्षण योग तुला में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 13 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 38 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात को 08 बजकर 30 मिनट पर होगा। हालांकि आज का चंद्रास्त अगले दिन 31 मार्च को प्रात: 07 बजकर 22 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक।

द्विपुष्कर योग: सुबह 06 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 06 बजकर 41 मिनट से सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक। उसके पश्चात देर रात 01 बजकर 55 मिनट से 31 मार्च को तड़के 03 बजकर 20 मिनट तक।

आज चैत्र कृष्ण द्वितीया है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड और बजरंगबली के मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। जो लोग व्रत करते हैं, उनको मंगलवार व्रत का पाठ करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.