Aaj Ka Panchang: आज है सफला एकादशी का व्रत, जानें आज के शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang आज 30 दिसंबर 2021गुरुवार का दिन है।हिंदी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन को सफला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के पूजन का विधान है।
Aaj Ka Panchang: आज 30 दिसंबर 2021,गुरुवार का दिन है।हिंदी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन को सफला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के पूजन का विधान है। मान्यता है कि इस दिन विष्णु जी का विधि पूर्वक पूजा करने से सभी मनोरथ सफल होते हैं। ये इस साल 2021 की अतिंम एकादशी तिथि है। इस दिन विष्णु जी का व्रत और पूजन करने से आने वाले वर्ष में सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही अगले दिन पौष माह का प्रदोष व्रत रखा जाएगा।इसके अतिरिक्त आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
आज 30 दिसंबर 2021 का पंचांग।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का पर्व एवं त्योहार: सफला एकादशी।
विशेष: वक्री शुक्र धनु राशि में विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु पौष मास कृष्ण पक्ष की एकादशी 13 घंटे 41 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी विशाखा नक्षत्र 24 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् अनुराधा नक्षत्र धृति योग 21 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग तुला में चंद्रमा 19 घंटे 08 मिनट तक तत्पश्चात् वृश्चिक में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 13 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 34 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चंद्रोदय कल सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर होगा और चंद्रास्त दोपहर में 02 बजकर 22 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक।
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक।
अमृत काल: आज शाम को 04 बजकर 32 मिनट से शाम 06 बजे तक।
डिस्क्लेमर
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''