Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 सितंबर 2021 का पंचांग, जितिया व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 29 सितंबर 2021 और दिन बुधवार है। आज पुत्र के दीर्घायु सुखी और निरोगी जीवन के लिए जितिया व्रत रखा जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 29 Sep 2021 08:44 AM (IST)Updated: Wed, 29 Sep 2021 08:44 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 सितंबर 2021 का पंचांग, जितिया व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 सितंबर 2021 का पंचांग, जितिया व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 29 सितंबर 2021 और दिन बुधवार है। आज पुत्र के दीर्घायु, सुखी और निरोगी जीवन के लिए जितिया व्रत रखा जाता है। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है। इस दिन गंधर्व राजकुमार जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। आज पितृ पक्ष का अष्टमी श्राद्ध है। आज के दिन वे लोग अपने पितरों के लिए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण करते हैं, जिनका निधन किसी भी मास की अष्टमी तिथि को हुआ होता है। आज बुधवार को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा की जाती है। आप आज बुध दोष शांति के भी उपाय कर सकते हैं। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अष्टमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी 20 घंटे 30 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी आद्रा नक्षत्र 23 घंटे 26 मिनट तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु वरियान योग 18 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् परिघ योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 13 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 09 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 11 बजकर 48 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 01 बजकर 31 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

अमृत काल: आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से दोपहर 02 बजकर 05 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से दोपहर 02 बजकर 58 मिनट तक।

आज आश्विन कृष्ण अष्टमी है। आज बुधवार के दिन गणेश स्तोत्र, गणेश चालीसा आदि का पाठ करना उत्तम होता है। गणेश जी के मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.