Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 अक्टूबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 29 अक्टूबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज शुभ योग देर रात 02 बजे तक है। आज शुक्रवार के दिन आपको धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 29 अक्टूबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज शुभ योग देर रत 02 बजे तक है, उसके बाद शुक्ल योग प्रारंभ होगा। आज शुक्रवार के दिन आपको धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि, धन एवं वैभव प्राप्ति होती है। आज शुक्रवार को मां दुर्गा और शीतला माता की भी पूजा करने का विधान है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी 14 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी पुष्य नक्षत्र 11 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् आश्लेषा नक्षत्र शुभ योग 25 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् शुक्ल योग कर्क में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 31 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 38 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज चंद्रोदय देर रात 12 बजकर 28 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
शुभ योग: आज देर रात 02 बजे तक। उसके बाद शुक्ल योग का प्रारंभ।
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक।
आज कार्तिक कृष्ण अष्टमी है। आज शुक्रवार के दिन आपको लक्ष्मी चालीसा, लक्ष्मी स्तोत्र, दुर्गा चालीसा आदि का पाठ करना चाहिए। माता लक्ष्मी और दुर्गा जी के मंत्रों का जाप करना भी कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।