Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: जानिए 29 दिसंबर 2021 का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 29 दिसंबर बुधवार का दिन है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त राहुकाल दिशाशूल के अलावा सूर्योदय सूर्यास्त चंद्रोदय चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 05:00 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: जानिए 29 दिसंबर 2021 का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: जानिए 29 दिसंबर 2021 का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 29 दिसंबर, बुधवार का दिन है। बुधवार का दिन बुध ग्रह का दिन है। इस दिन वाणी, बुद्धि और संचार के ग्रह बुध को प्रसन्न कर सफलता का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।इसके साथ ही बुधवार के दिन भगवान गणेश का पूजन करने का भी विधान है। इस दिन दोपहर में गणेश जी का पूजन करने से जीवन के सभी संकट और कष्ट दूर होते हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। पंचांग के अनुसार अगले दिन एकादशी की तिथि है। इस दिन सफला एकादशी के व्रत और पूजन का विधान है। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांगः

आज 29 दिसंबर 2021 का पंचांग

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: पौष दशमी।

आज की भद्रा: प्रात: 05:12 बजे से शाम 04:13 बजे तक।

विशेष: बुध मकर राशि में।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु पौष मास कृष्ण पक्ष की दशमी 16 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी स्वाती नक्षत्र 26 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् विशाखा नक्षत्र सुकर्मा योग 25 घंटे 17 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति योग तुला में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 32 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 53 मिनट पर दिल्ली में होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज रात्रि 02 बजकर 04 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 02 बजकर 20 मिनट है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 07 मिनट से 04 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 59 नट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 26 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम को 04 बजकर 55 मिनट से शाम को 06 बजकर 25 मिनट तक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.