Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है परिवर्तिनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 29 August 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार दिन है। आज की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 05:30 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 02:28 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है परिवर्तिनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है परिवर्तिनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 29 August 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार दिन है। आज की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। चार माह के लिए निद्रा योग में रहने वाले भगवान श्री हरि विष्णु आज के दिन करवट बदलते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। आज के दिन व्रत रहते हुए भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। इससे पापों का नाश होता है और मोक्ष मिलता है। आज के दिन भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा की जाती है। आज पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी ति​थि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज की भद्रा: प्रात: 08:18 मिनट तक।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: परिवर्तिनी एकादशी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की एकादशी 08 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र 13 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराआषाढ़ा आयुष्मान योग 14 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग धनु में चंद्रमा 19 घंटे 13 मिनट तक तत्पश्चात् मकर में।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक।

त्रिपुष्कर योग: आज सुबह 05 बजकर 59 मिनट से शाम 07 बजकर 51 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम को 06 बजकर 45 मिनट से शाम 08 बजकर 24 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक।

रवि योग: 30 अगस्त को तड़के 01 बजकर 22 मिनट से 02 बजकर 52 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: 30 अगस्त को तड़के 01 बजकर 22 मिनट से सुबह 06 बजे तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त 

29 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 59 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 54 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त 

आ​ज एकादशी के दिन चंद्रोदय शाम को 05 बजकर 06 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 30 अगस्त को तड़के 03 बजकर 22 मिनट पर होगा।

आज भाद्रपद शुक्ल एकादशी तिथि है। आज शनिवार के दिन आपको हनुमान जी और शनि देव की पूजा करनी चाहिए। यह आपके लिए कल्याणकारी रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.