Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 जून 2021 का पंचांग, गणेश संकष्टी चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 27 जून 2021 और दिन रविवार है। आज दोपहर 03 बजकर 55 मिनट के बाद से चतुर्थी तिथि प्राप्त हो रही है जिसमें चंद्र दर्शन हो रहा है इसलिए गणेश संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 27 Jun 2021 07:08 AM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 07:08 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 जून 2021 का पंचांग, गणेश संकष्टी चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 जून 2021 का पंचांग, गणेश संकष्टी चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 27 जून 2021 और दिन रविवार है। आज दोपहर 03 बजकर 55 मिनट के बाद से चतुर्थी तिथि प्राप्त हो रही है, जिसमें चंद्र दर्शन हो रहा है, इसलिए गणेश संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज है। गणेश संकष्टी चतुर्थी पर गणपति की विधि विधान से पूजा होती है। आज की भद्रा तृतीया तिथि तक है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 05:04 बजे से दोपहर 03:55 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की तृतीया 15 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी श्रवण नक्षत्र 25 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र वैधृति योग 16 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् विषकुंभ योग मकर में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 25 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 23 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 10 बजकर 03 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से शाम 05 बजकर 01 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक।

आज आषाढ़ कृष्ण तृतीया है। आज रविवार के दिन सूर्य देव की आराधना उत्तम होती है। आज स्नान बाद सूर्य चालीसा और सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.