Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 दिसंबर 2020 का पंचांग, अनंग त्रयोदशी एवं प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 27 दिसंबर दिन रविवार है। आज साल 2020 का आखिरी प्रदोष व्रत है। आज के दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती की विधि विधान से पूजा होती है। मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी को अनंग त्रयोदशी होती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 07:14 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 11:22 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 दिसंबर 2020 का पंचांग, अनंग त्रयोदशी एवं प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 27 दिसंबर 2020 का पंचांग, अनंग त्रयोदशी एवं प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 27 दिसंबर दिन रविवार है। आज के दिन साल 2020 का आखिरी प्रदोष व्रत है। आज के दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती की विधि विधान से पूजा होती है। मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी को अनंग त्रयोदशी होती है। इस दिन कामदेव तथा रति की पूजा करने से प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होती है। संतानहीन दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। आज दोपहर से रवि योग बन रहा है, जो कल सुबह तक रहेगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी व्रत।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 30 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी कृतिका नक्षत्र 13 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् रोहिणी नक्षत्र साध्य योग 16 घंटे तक, तत्पश्चात् शुभ योग वृष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 12 मिनट पर हुआ है। वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 32 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के ​दिन चंद्रोदय दोपहर 03 बजकर 24 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 28 दिसंबर को प्रात: 05 बजकर 27 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से दोपहर 02 बजकर 47 मिनट तक।

अमृत काल: सुबह 10 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक।

रवि योग: आज दोपहर 01 बजकर 19 मिनट से 28 दिसंबर को प्रात: 07 बजकर 13 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी है। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए और उनको जल अर्पित करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.