Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 जुलाई 2021 का पंचांग, सौभाग्य योग में सावन का पहला सोमवार आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज सावन कृष्ण तृतीया है। आज 26 जुलाई 2021 और दिन सोमवार है। आज सावन का पहला सोमवार है। आज रात तक सौभाग्य योग बना हुआ है। आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 05:34 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 10:58 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 जुलाई 2021 का पंचांग, सौभाग्य योग में सावन का पहला सोमवार आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 जुलाई 2021 का पंचांग, सावन का पहला सोमवार आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 26 जुलाई 2021 और दिन सोमवार है। आज सावन का पहला सोमवार है। आज रात तक सौभाग्य योग बना हुआ है। आज का दिन बहुत उत्तम है। आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। सावन सोमवार व्रत रखने के भी विशेष लाभ होते हैं। आज दोपहर से भद्रा लग रही है, जो रात्रि तक रहेगी। पंचक लगा हुआ है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रावण सोमवार।

विशेष: पंचक, द्वितीया तिथि की क्षय।

आज की भद्रा: दोपहर 03:25 से रात्रि के 02:55 बजे तक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास कृष्ण पक्ष की तृतीया 26 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी धनिष्ठा नक्षत्र 10 घंटे 26 मिनट तक, तत्पश्चात् शतभिषा नक्षत्र सौभाग्य योग 22 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् शोभन योग कुंभ में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 39 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 16 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 09 बजकर 16 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 07 बजकर 41 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

सौभाग्य योग: आज रात 10 बजकर 40 मिनट तक। उसके बाद शोभन योग।

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक।

अमृत काल: 27 जुलाई को तड़के 03 बजकर 06 मिनट से प्रात: 04 बजकर 41 मिनट तक।

आज सावन कृष्ण तृतीया है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा, शिवाष्टक, शिवपुराण आदि का पाठ करना श्रेष्ठ होता है। आज शिव जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.