Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 जनवरी 2021 का पंचांग, भौम प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 26 जनवरी 2021 और दिन मंगलवार है। आज भौम प्रदोष व्रत है। आज के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा वि​धि विधान से करते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 06:18 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 07:57 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 जनवरी 2021 का पंचांग, भौम प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 जनवरी 2021 का पंचांग, भौम प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 26 जनवरी 2021 और दिन मंगलवार है। आज भौम प्रदोष व्रत है। आज के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा वि​धि विधान से करते हैं। व्रत कथा का पाठ किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भौम प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है, साथ ही उसके कष्टों का अंत होता है। उसे सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है। मंगलवार दिन हनुमान जी की पूजा के लिए भी समर्पित है, जो स्वयं भगवान शिव के रुद्रावतार हैं। आज गणतंत्र दिवस भी है, आज के ही दिन अपने देश भारत में संविधान लागू हुआ था। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणतंत्र दिवस एवं भौम प्रदोष व्रत।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 25 घंटे 12 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी आद्रा नक्षत्र 27 घंटे 12 मिनट तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र वैधृति योग 21 घंटे 57 मिनट तक, तत्पश्चात् विषकुंभ योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 12 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 56 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 03 बजकर 34 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त 27 जनवरी को प्रात: 06 बजकर 03 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 04 बजकर 40 मिनट से शाम 06 बजकर 21 मिनट तक।

रवि योग: 27 जनवरी को प्रात: 03 बजकर 12 मिनट से सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक।

आज पौष शुक्ल त्रयोदशी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत शुभ होता है। भौम प्रदोष व्रत है, तो आपको शिव चालीसा, शिव मंत्र का जाप भी करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.