Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 अक्टूबर 2020 का पंचांग, आज है दुर्गा अष्टमी और महागौरी की पूजा, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 24 October 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार दिन है। आज 24 अक्टूबर है। आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। आज दुर्गा अष्टमी के दिन महागौरी की आराधना की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 05:30 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 02:43 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 अक्टूबर 2020 का पंचांग, आज है दुर्गा अष्टमी और महागौरी की पूजा, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है।

Panchang 24 October 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार दिन है। आज 24 अक्टूबर है। आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। आज दुर्गा अष्टमी के दिन महागौरी की आराधना की जाती है। कुछ लोग दुर्गा अष्टमी को ही हवन तथा कन्या पूजन करते हैं। कन्या पूजन का नवरात्रि में बड़ा महत्व होता है। सुबह के सात घंटे के बाद महानवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। हांलाकि दुर्गा अष्टमी का व्रत आज ही रहा जाएगा। आज महा अष्टमी के साथ शनिवार का दिन है, ऐसे में आप हनुमान जी तथा शनिदेव की पूजा भी कर सकते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शारदीय नवरात्रि दुर्गाष्टमी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु शुद्ध आश्विन मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी 07 घंटे तक, तत्पश्चात् नवमी श्रवण नक्षत्र 26 घंटे 38 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र सूल योग 24 घंटे 41 मिनट तक, तत्पश्चात् गण्ड योग मकर में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज दुर्गा अष्टमी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 28 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 42 मिनट पर होना है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर में 01 बजकर 55 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त आज देर रात 12 बजकर 42 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 28 मिनट से 25 अक्टूबर को तड़के 02 बजकर 38 मिनट तक।

रवि योग: 25 अक्टूबर को तड़के 02 बजकर 38 मिनट से सुबह 06 बजकर 28 मिनट तक।

अमृत काल: दोपहर को 03 बजकर 34 मिनट से शाम 05 बजकर 25 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक।

आज महा अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा की जाती है। वहीं, जो लोग 9 दिन का व्रत नहीं रख पाते हैं, वे पहले और महा अष्टमी का व्रत रखते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.