Move to Jagran APP

24 नवंबर 2021 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 24 नवंबर 2021 और दिन बुधवार है। आज सुबह 0731 से शुक्ल योग लगा है। आज बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि विधान से आराधना करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 08:27 AM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 08:27 AM (IST)
24 नवंबर 2021 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
24 नवंबर 2021 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

आज का पंचांग: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 24 नवंबर 2021 और दिन बुधवार है। आज सुबह 07:31 से शुक्ल योग लगा है। आज बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि विधान से आराधना करनी चाहिए। आज गणपति को मोदक का भोग लगाएं और पूजा के समय दूर्वा अर्पित करें। भगवान गणेश जी की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज कुंडली में व्याप्त बुध ग्रह के दोष की शांति के लिए भी ज्योतिष उपाय कर सकते हैं। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

दिन: बुधवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 51 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 25 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज रात 09 बजकर 21 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

शुभ योग: आज प्रात: 07 बजकर 31 मिनट तक। उसके बाद शुक्ल योग प्रारंभ।

अभिजित मुहूर्त: आज के दिन ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 01 बजकर 49 मिनट से दोपहर 03 बजकर 36 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी है। आज बुधवार को आपको गणेश चालीसा, गणपति स्तोत्र, गणेश जी के मंत्रों का जाप और पूजा के अंत में गणेश जी का आरती करनी चाहिए। वे देवताओं के प्रथम पूज्य हैं और संकटनाशक हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.