Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 नवंबर 2021 का पंचांग, शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 23 नवंबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज शुभ योग में संकष्टी चतुर्थी का व्रत है। संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की विधि विधान से पूजा की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 08:28 AM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 10:19 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 नवंबर 2021 का पंचांग, शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 नवंबर 2021 का पंचांग, शुभ योग में गणेश चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 23 नवंबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज रात्रि तक शुभ योग है। ऐसे में आज शुभ योग में संकष्टी चतुर्थी का व्रत है। संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की विधि विधान से पूजा की जाती है। उनको दूर्वा अर्पित करते हैं और मोदक का भोग लगाते हैं। गणपति की कृपा से सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होते हैं और विघ्न दूर होते हैं। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। वे समस्त मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 50 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 25 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज रात 08 बजकर 26 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

शुभ योग: आज रात तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 35 मिनट तक।

अमृत काल: आज ऐसा मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

आज मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी है। आज मंगलवार को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंगबाण आदि का पाठ करना उत्तम होता है। आज मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल लंगोट और चोला चढ़ाने का भी विशेष महत्व होता है।आप हनुमान जी के प्रभावी मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।  आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.