Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 नवंबर 2020 का पंचांग, आंवला नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 23 November 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सोमवार दिन है। आज 23 नवंबर है। आज आंवला नवमी है। इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 06:39 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 06:56 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 नवंबर 2020 का पंचांग, आंवला नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
पढ़ें 23 नवंबर 2020 का पंचांग, आंवला नवमी आज

Panchang 23 November 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सोमवार दिन है। आज 23 नवंबर है। आज आंवला नवमी है। इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। आंवला नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा विधिपूर्वक की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की भी पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि नवमी से पूर्णिमा तक भगवान विष्णु आंवले के पेड़ पर निवास करते हैं। अक्षय नवमी के दिन स्नान, तर्पण, पूजा, अन्न दान से अक्षय फल प्राप्त होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: अक्षय नवमी।

विशेष: पंचक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की नवमी 24 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी शतभिषा नक्षत्र 13 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद नक्षत्र हर्षण योग 30 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् वज्र योग कुंभ में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज आंवला नवमी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 50 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 25 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज अक्षय नवमी के दिन चंद्रोदय दोपहर 01 बजकर 45 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त देर रात 01 बजकर 22 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक।

रवि योग: दोपहर 01 बजकर 05 मिनट से 24 नवंबर को प्रात:काल 06 बजकर 51 मिनट तक।

अमृत काल: 24 नवंबर को प्रात:काल 06 बजकर 43 मिनट से सुबह 08 बजकर 29 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

आज कार्तिक शुक्ल नवमी है। आज सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करना उत्तम होती है। शिव मंत्रों का जाप कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.