Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 दिसंबर 2020 का पंचांग, नंदा नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज 23 दिसंबर दिन बुधवार है। आज नंदा नवमी है। आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। व्रत से द​रिद्रता दूर होती है सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 05:30 AM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 02:16 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 दिसंबर 2020 का पंचांग, नंदा नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 दिसंबर 2020 का पंचांग, नंदा नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज 23 दिसंबर दिन बुधवार है। आज नंदा नवमी है। आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। व्रत से द​रिद्रता दूर होती है, सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। आज के दिन असहाय लोगों को दान करते हैं, इससे बैकुण्ठ की प्राप्ति होती है। आज बुधवार को भगवान गणेश जी को दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं। आज पूरे दिन रवि यो है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

विशेष: पंचक 28 घंटे 33 मिनट तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: नंदा नवमी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की नवमी 20 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी रेवती नक्षत्र 28 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् अश्वनी नक्षत्र वरियान योग 12 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् परिघ योग मीन में चंद्रमा 28 घंटे 33 मिनट तक तत्पश्चात् मेष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 11 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 30 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के ​दिन चंद्रोदय दोपहर 01 बजकर 16 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त देर रात 01 बजकर 51 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

अमृत काल: आज देर रात 01 बजकर 52 मिनट से अगले दिन तड़के 03 बजकर 39 मिनट तक।

रवि योग: आज पूरे दिन है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी है। आज बुधवार को गणेश चालीसा का पाठ तथा गणेश मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.