Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें आज के मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 22 September 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार दिन है। आज 22 सितंबर है। आज के दिन रवि योग सुबह रवि योग 0615 बजे से 0649 बजे तक है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 06:43 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 06:44 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें आज के मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
आज का पंचांग: मंगलवार को करें हनुमान जी की आराधना।

 Panchang 22 September 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार दिन है। आज 22 सितंबर है। आज के दिन रवि योग सुबह रवि योग 06:15 बजे से 06:49 बजे तक है। मलमास के समय में भगवान शिव के अवतार हनुमान जी की आराधना करना मंगलकारी रहेगा। हनुमान जी की पूजा करने से संकटों का नाश होता है, बुद्धि और बल में वृद्धि होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

विशेष: बुध तुला राशि में।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, उत्तरगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी 21 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी अनुराधा नक्षत्र 19 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र प्रीति योग 25 घंटे 56 मिनट तक, तत्पश्चात् आयुष्मान योग वृश्चिक में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज मंगलवार को सूर्योदय सुबह 06 बजकर 15 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 22 मिनट पर होना है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आ​ज के दिन चंद्रोदय दोपहर 12 बजकर 08 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक।

रवि योग: सुबह 06 बजकर 15 मिनट से सुबह 06 बजकर 49 मिनट तक।

अमृत काल: रात में 09 बजकर 27 मिनट से देर रात 10 बजकर 59 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से दोपहर 03 बजकर 08 मिनट तक।

आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी है। आज के दिन आपको हनुमान चालीसा, सुंदर कांड, बजरंग बाण आदि पाठ करना चाहिए। इसके अलावा आप हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.