Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 नवंबर 2021 का पंचांग, सौभाग्य सुंदरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया है। आज 22 नवंबर 2021 और दिन सोमवार है। आज सर्वार्थ सि​द्धि योग में सौभाग्य सुंदरी व्रत है। आज भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। इससे सौंदर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 08:02 AM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 08:02 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 नवंबर 2021 का पंचांग, सौभाग्य सुंदरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 नवंबर 2021 का पंचांग, सौभाग्य सुंदरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 22 नवंबर 2021 और दिन सोमवार है। आज सर्वार्थ सि​द्धि योग और शुभ योग में सौभाग्य सुंदरी व्रत है। आज इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस व्रत के पुण्य से व्यक्ति को सौंदर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वैसे भी आज सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए उत्तम होता है। आज सर्वार्थ सि​द्धि योग, शुभ योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। आज सुबह से लेकर रात तक भद्रा है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 09:09 बजे से रात्रि के 10:28 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सौभाग्य सुंदरी व्रत।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 49 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 25 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज शाम 07 बजकर 35 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 09 बजकर 18 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

साध्य योग: आज सुबह 06 बजकर 46 मिनट तक। उसके बाद से शुभ योग।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग: आज सुबह 06:49 बजे सुबह 10:44 बजे तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 06 बजकर 49 मिनट से सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 35 मिनट तक।

अमृत काल: आज देर रात 02 बजकर 29 मिनट से अगले दिन प्रात: 04 बजकर 17 मिनट तक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.