Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 दिसंबर 2020 का पंचांग, मासिक दुर्गा अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 22 दिसंबर दिन मंगलवार है। आज मासिक दुर्गा अष्टमी है। आज प्रातकाल से ही सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है वहीं रवि योग देर में है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 06:38 AM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 11:39 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 दिसंबर 2020 का पंचांग, मासिक दुर्गा अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 दिसंबर 2020 का पंचांग, मासिक दुर्गा अष्टमी आज

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 22 दिसंबर दिन मंगलवार है। आज मासिक दुर्गा अष्टमी है। आज के दिन आपको आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। साथ ही उनके मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। आज मंगलवार का दिन रामभक्त हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित होता है। आज आप उनकी विधि विधान से पूजा करें। हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदर कांड आदि का पाठ करें। आज प्रात:काल से ही सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है, वहीं रवि योग देर में है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: दुर्गाष्टमी। 

विशेष: पंचक। 

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी 18 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 25 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् रेवती नक्षत्र व्यतिपात योग 12 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् वरियान योग मीन में चंद्रमा। 

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 10 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 30 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के ​दिन चंद्रोदय दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त देर रात 12 बजकर 59 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात:काल 07 बजकर 10 मिनट से मध्य रात्रि 01 बजकर 38 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 08 बजकर 19 मिनट से रात 10 बजकर 05 मिनट तक।

रवि योग: मध्य रात्रि 01 बजकर 38 मिनट से अगले दिन प्रात:काल 07 बजकर 11 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से दोपहर 02 बजकर 44 मिनट तक। 

आज मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी है। आज मंगलवार के दिन आपको हनुमान जी के प्रभावी मंत्रों का जाप करना चाहिए। जो लोग व्रत रखते हैं, उनको मंगलवार व्रत की कथा सुननी चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.