Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी ​तिथि और सोमवार दिन है। आज 21 दिसंबर है। आज सोमवार के दिन आपको देवों के देव महादेव तथा माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। आज पंचक है और भद्रा भी।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 07:18 AM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 09:16 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी ​तिथि और सोमवार दिन है। आज 21 दिसंबर है। आज सोमवार के दिन आपको देवों के देव महादेव तथा माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। भांग, धतूर, बेलपत्र आदि भगवान शिव को अर्पित करें। वे समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले हैं। आज पंचक है और भद्रा भी। हालांकि भद्रा शाम को लगेगी, जो कल प्रात:काल तक रहेगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज की भद्रा: शाम 04:16 बजे से 22 दिसंबर को प्रात: 05:16 बजे तक।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: पंचक।

आज का पर्व एवं त्योहार: नरसिंह मेहता जयंती।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 16 घंटे 16 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 23 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र सिद्धि योग 11 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् व्यतिपात योग कुंभ में चंद्रमा 16 घंटे 29 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 10 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 29 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के ​दिन चंद्रोदय दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त देर रात 12 बजकर 07 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से शाम 04 बजकर 07 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से दोपहर 02 बजकर 44 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी है। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। शिव चालीसा, शिव पुराण का पाठ करना भी कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.