Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 अक्टूबर 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज आश्विन शुक्ल चतुर्दशी तिथि है। आज 19 अक्टूबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज शाम 0704 बजे के बाद से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी। आज दोपहर तक सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 08:26 AM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 08:26 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 अक्टूबर 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 अक्टूबर 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि योग आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 19 अक्टूबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज शाम 07:04 बजे के बाद से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी। आज दोपहर तक सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से सभी संकट दूर होंगे और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। हनुमान जी की आराधना से कुंडली में व्याप्त मंगल दोष का प्रभाव भी खत्म होता है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

विशेष: पंचक।

आज की भद्रा: शाम 07:04 बजे से 20 अक्टूबर को प्रात: 07:42 बजे पर समाप्त।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी 19 घंटे 04 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्णिमा उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 12 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् रेवती नक्षत्र व्याघात योग 20 घंटे 38 मिनट तक, तत्पश्चात् हर्षण योग मीन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 24 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 47 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 06 बजकर 24 मिनट से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजे से दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक।

रवि योग: आज प्रात: 06 बजकर 24 मिनट से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक।

अमृत काल: आज प्रात: 07 बजकर 08 मिनट से प्रात: 08 बजकर 50 मिनट तक।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम 05 बजकर 20 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय 20 अक्टूबर को प्रात: 05 बजकर 56 मिनट पर है।

आज आश्विन शुक्ल चतुर्दशी है। आज मंगलवार को सुंदरकांड, बजरंग बाण, हनुमान चालीसा आदि का पाठ करना चाहिए। हनुमान जी के मंत्रों का जाप भी उत्तम होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.