Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 अगस्त 2021 का पंचांग, विष्णु पूजा आज, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 19 अगस्त 2021 और दिन गुरुवार है। आज प्रीति योग शाम को 07 बजकर 48 मिनट तक है। उसके बाद से आयुष्मान योग प्रारंभ होगा।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 19 अगस्त 2021 और दिन गुरुवार है। आज प्रीति योग शाम को 07 बजकर 48 मिनट तक है। उसके बाद से आयुष्मान योग प्रारंभ होगा। प्रीति योग को शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। उनकी आराधना से माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: विष्णु पूजा।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी 22 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र 22 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र प्रीति योग 18 घंटे 17 मिनट तक, तत्पश्चात् आयुष्मान योग धनु में चंद्रमा 28 घंटे 22 मिनट तक तत्पश्चात् मकर में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 05 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 41 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय शाम 04 बजकर 10 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय 20 अगस्त को प्रात: 03 बजकर 37 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक।
अमृत काल: आज शाम 07 बजकर 41 मिनट से रात 09 बजकर 12 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक।
आज सावन शुक्ल द्वादशी है। आज गुरुवार के दिन विष्णु सहस्रनाम, विष्णु चालीसा आदि का पाठ करना चाहिए और विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।