Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 नवंबर 2021 का पंचांग, व्रत की कार्तिक पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 18 नवंबर 2021 और दिन गुरुवार है। दोपहर 12 बजे के बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी। आज व्रत की कार्तिक पूर्णिमा है। जिन को व्रत रखना है वे आज व्रत रहेंगे।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 08:41 AM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 08:41 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 नवंबर 2021 का पंचांग, व्रत की कार्तिक पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 नवंबर 2021 का पंचांग, व्रत की कार्तिक पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 18 नवंबर 2021 और दिन गुरुवार है। दोपहर 12 बजे के बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी। आज व्रत की कार्तिक पूर्णिमा है। जिन को व्रत रखना है, वे आज व्रत रहेंगे। आज गुरुवार के दिन आपको देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। उनकी आराधना करने से कुंडली में व्याप्त गुरु दोष दूर होता है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 12:01 बजे से रात्रि के 01:15 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: व्रत की पूर्णिमा।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी 12 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्णिमा भरणी नक्षत्र 25 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् कृतिका नक्षत्र वरियान योग 26 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् परिघ योग मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 46 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 26 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज शाम 04 बजकर 53 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन प्रात: 06 बजकर 33 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 35 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 08 बजकर 08 मिनट से रात 09 बजकर 55 मिनट तक।

आज कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी है। आज गुरुवार को विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम और विष्णु पुराण का पाठ करना लाभदायक होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.