Aaj Ka Panchang: आज है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, जानें आज के त्योहार, शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang आज 18 दिसंबर 2021शनिवार का दिन है।आज मार्गशीर्ष या अगहन माह की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन भगवान दत्तात्रेय और मां अन्नपूर्णा की जयंती मनाने का विधान है। इस दिन को अन्नदान की पूर्णिमा भी कहा जाता है।
Aaj Ka Panchang: आज 18 दिसंबर 2021,शनिवार का दिन है।आज मार्गशीर्ष या अगहन माह की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन मार्गशीर्ष माह का अंतिम दिन है, इसके बाद से पौष माह की शुरूआत हो रही है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान दत्तात्रेय की जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान दत्तात्रेय के पूजन से त्रिदेवों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही इस दिन मां अन्नपूर्णा जयंती मनाने का भी विधान है। आज के दिन मां अन्नपूर्णा का पूजन करने और अन्नदान करने का विधान है। हालांकि की पूर्णिमा की तिथि कल भी रहेगी, इसलिए पौष माह की शुरूआत 20 दिसंबर से होगी।इसके अतिरिक्त आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
कल 18 दिसंबर 2021 का पंचांगकल का दिशाशूल: पूर्व।
कल का पर्व एवं त्योहार: व्रत की पूर्णिमा, दत्तात्रेय जयंती।
कल की भद्रा: प्रात: 07:25 बजे से रात्रि के 08:46 बजे तक।
विशेष: चतुर्दशी तिथि वृद्धि।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी 07 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्णिमा रोहिणी नक्षत्र 13 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् मृगसिरा नक्षत्र साध्य योग 09 घंटे 12 मिनट तक, तत्पश्चात् शुभ योग वृष में चंद्रमा 27 घंटे 21 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 08 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 28 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चंद्रोदय आज शाम 04 बजकर 46 मिनट पर होगा और चंद्र के अस्त का समय ज्ञात नहीं है।
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 05 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक।
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक।
अमृत काल: आज सुबह को 10 बजकर 12 मिनट से अगले दिन दोपहर 02 बजे तक।
डिस्क्लेमर
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''