Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 दिसंबर 2020 का पंचांग, विनायक चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार दिन है। आज 18 दिसंबर है। आज विनायक चतुर्थी है और शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी की पूजा का अवसर है। ऐसे में आज आपको श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
Aaj Ka Panchang: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार दिन है। आज 18 दिसंबर है। आज मार्गशीर्ष मास की विनायक चतुर्थी है और शुक्रवार का दिन होने के कारण माता लक्ष्मी की पूजा का अवसर है। ऐसे में आज के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश और धन, वैभव एवं समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की पूजा विधिपूर्वक करनी चाहिए। वैसे शुक्रवार को आप मां दुर्गा और शीतला माता की भी आराधना कर सकते हैं। आज 12 घंटे के लिए सवार्थ सिद्धि योग तथा रवि योग बना हुआ है। सर्वार्थ सिद्धि योग में विनायक चतुर्थी की पूजा होगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज की भद्रा: दोपहर 02 बजकर के 25 मिनट तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 14 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी श्रवण नक्षत्र 19 घंटे 04 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र व्याघात योग 14 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् हर्षण योग मकर में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 08 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 28 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज के दिन चंद्रोदय सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी रात 09 बजकर 16 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक।
रवि योग: आज सुबह 07 बजकर 08 मिनट से शाम को 07 बजकर 04 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 07 बजकर 08 मिनट से शाम को 07 बजकर 04 मिनट तक।
अमृत काल: आज सुबह 08 बजकर 44 मिनट से 10 बजकर 20 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक।
आज मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी है। आज के दिन आपको गणेश मंत्र, गणेश जी की आरती तथा चतुर्थी व्रत की कथा पढ़नी चाहिए। माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप तथा आरती करना भी श्रेष्ठ रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।