Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 नवंबर 2021 का पंचांग, रवि योग में वैकुण्ठ चतुर्दशी आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 17 नवंबर 2021 और दिन बुधवार है। आज सुबह 0951 बजे से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में वैकुण्ठ चतुर्दशी का व्रत आज है। आज के दिन हरिहर की पूजा की जाती है।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 17 नवंबर 2021 और दिन बुधवार है। आज सुबह 09:51 बजे से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में वैकुण्ठ चतुर्दशी का व्रत आज है। यह व्रत रवि योग में है। आज के दिन हरिहर अर्थात् हरि यानी भगवान विष्णु और हर यानी भगवान शिव, की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव भगवान विष्णु को सृष्टि के संचालन का कार्य सौंपते हैं। चातुर्मास के समापन और देवउठनी एकादशी से योग निद्रा से बाहर आने के बाद भगवान विष्णु सृष्टि के संचालन का दायित्व फिर से ग्रहण करते हैं। आज बुधवार के दिन आपको गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: वैकुण्ठ चतुर्दशी।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 09 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी अश्वनी नक्षत्र 22 घंटे 43 मिनट तक, तत्पश्चात् भरणी नक्षत्र व्यतिपात योग 26 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् वरियान योग मेष में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 45 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 27 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चंद्रोदय आज शाम 04 बजकर 22 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन प्रात: 05 बजकर 38 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।
रवि योग: आज प्रात: 06 बजकर 45 मिनट से रात 10 बजकर 43 मिनट तक।
अमृत काल: आज दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से शाम 04 बजकर 33 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।
आज कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी है। आज बुधवार को गणेश चालीसा और गणेश स्तोत्र का पाठ करना उत्तम रहता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।