Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 जनवरी 2021 का पंचांग, पंचक आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 17 जनवरी 2021 और दिन रविवार है। सुबह 0809 बजे के बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज पंचक लगा हुआ है और भद्रा सुबह 0809 बजे तक है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 02:30 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 जनवरी 2021 का पंचांग, पंचक आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 जनवरी 2021 का पंचांग, पंचक आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 17 जनवरी 2021 और दिन रविवार है। सुबह 08:09 बजे के बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज पंचक लगा हुआ है और भद्रा सुबह 08:09 बजे तक है। आज रविवार का दिन है। आज आपको सूर्य देव की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। उनको लाल पुष्प, रोली, अक्षत् के साथ जल अर्पित करना चाहिए। उनके मंत्रों का जाप करना भी कल्याणकारी होता है। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति प्रबल होती है और व्यक्ति का प्रभाव भी अपने क्षेत्र में बढ़ता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 08:09 बजे तक।

विशेष: पंचक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 08 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 30 घंटे 48 मिनट तक, वरियान योग 18 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् परिघ योग कुंभ में चंद्रमा 25 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 48 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 10 बजकर 14 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त रात 09 बजकर 55 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक।

अमृत काल: रात को 11 बजकर 12 मिनट से देर रात 12 बजकर 54 मिनट तक।

आज पौष शुक्ल पंचमी है। आज पंचक लगा है, इसलिए आपको कोई नया या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। पंचक में मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। पंचक तब लगता है जब चंद्रमा कुंभ तथा मीन राशि पर रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.