Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: 17 दिसंबर 2021 का पंचाग, जानें शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज 17 दिसंबर 2021शुक्रवार का दिन है।आज मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।आज के दिन शुक्रवार होने के कारण इस दिन मां लक्ष्मी और संतोषी मां के पूजन का विशेष विधान है। अगले दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा पड़ रही है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 05:00 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: 17 दिसंबर 2021 का पंचाग, जानें शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: 17 दिसंबर 2021 का पंचाग, जानें शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: आज 17 दिसंबर 2021,शुक्रवार का दिन है।आज मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसके अगले दिन मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। इसके साथ ही इस दिन दत्तात्रेय जयंती मनाई जाएगी। आज के दिन शुक्रवार होने के कारण इस दिन मां लक्ष्मी और संतोषी मां के पूजन का विशेष विधान है। इस दिन वैभव लक्ष्मी का या फिर संतोषी मां का व्रत रखा जाता है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी का पूजन करने और सफेद रंग की वस्तुओं का दान देने से धन-संपदा की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

आज 17 दिसंबर 2021 का पंचांग।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: पिशाच मोचिनी एकादशी।

विशेष: चतुर्दशी तिथि वृद्धि।विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी 30 घंटे 40 मिनट तक, कृतिका नक्षत्र 10 घंटे 41 मिनट तक, तत्पश्चात् रोहिणी नक्षत्र सिद्धि योग 17 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् साध्य योग वृष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 08 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 27 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज शाम 04 बजकर 05 मिनट पर होगा और चंद्र के अस्त का समय सुबह को 06 बजकर 18 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 05 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह को 07 बजकर 58 मिनट से अगले दिन दोपहर 09 बजकर 47 मिनट तक।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.