Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 दिसंबर 2020 का पंचांग, रंभा तृतीया आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 17 दिसंबर दिन गुरुवार है। आज रम्भा तृतीया व्रत है। आज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु तथा बुद्धिमान संतान की कामना से यह व्रत करती हैं।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 17 दिसंबर दिन गुरुवार है। आज रम्भा तृतीया व्रत है। आज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु तथा बुद्धिमान संतान की कामना से यह व्रत करती हैं। आज के दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा की जाती है ताकि वे उसके सुहाग की रक्षा करें और गणेश जी जैसी बुद्धिमान संतान दें। आज का राहुकाल दोपहर में है तथा भद्रा मध्य रात्रि में लग रही है। आज 12 घंटे के लिए रवि योग बन रहा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: रम्भा तृतीया।
आज की भद्रा: रात्रि के 02:50 बजे से 18 दिसंबर को दोपहर 02:25 बजे तक।
विशेष: बुध धनु राशि में।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की तृतीया 15 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र 19 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् श्रवण नक्षत्र धु्रव योग 16 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् व्याघात योग मकर में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 08 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 27 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज के दिन चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी शाम 08 बजकर 148 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक।
रवि योग: आज शाम को 07 बजकर 13 मिनट से अगले दिन 18 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 08 मिनट तक।
अमृत काल: आज दोपहर 01 बजकर 03 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक।
आज मार्गशीर्ष शुक्ल तृतीया है। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु तथा देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। इन दोनों की पूजा में पीले फूल का प्रयोग करें। इनकी पूजा से कुंडली में गुरु की स्थिति बेहतर होती है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।