Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 सितंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज 16 सितंबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज शोभन योग है वहीं रवि योग भी पूरे दिन बना हुआ है। आज आपको देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 08:13 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 08:13 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 सितंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 सितंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज 16 सितंबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज शोभन योग बन रहा है, जो रात 10:32 बजे तक रहेगा। यह मांगलिक कार्यों के लिए शुभ होता है, वहीं रवि योग भी पूरे दिन बना हुआ है। आज गुरुवार के दिन आपको देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इनकी पूजा करने से विवाह में होने वाला विलंब दूर होता है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि के 08:53 बजे से 17 सितंबर को प्रात: 08:08 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सूर्य की कन्या संक्रांति।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की दशमी 09 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र 28 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् श्रवण नक्षत्र शोभन योग 22 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् अतिगण्ड योग धनु में चंद्रमा 10 घंटे 43 मिनट तक तत्पश्चात् मकर में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 06 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 25 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

शोभन योग: आज रात 10 बजकर 32 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक।

रवि योग: आज प्रात: 06 बजकर 06 मिनट से अगले दिन 17 सितंबर को प्रात: 04 बजकर 09 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 09 बजकर 57 मिनट से दिन में 11 बजकर 30 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से दोपहर 03 बजकर 08 मिनट तक।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 03 बजकर 36 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय आज देर रात 02 बजकर 07 मिनट पर है।

आज भाद्रपद शुक्ल दशमी है। आज गुरुवार के दिन आपको विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम, विष्णु पुराण का पाठ, विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप आदि करना उत्तम रहता है। उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.