Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 सितंबर 2020 का पंचांग, आज है विश्वकर्मा पूजा, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Panchang 16 September 2020 आज शुद्ध आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार दिन है। आज के विश्वकर्मा पूजा तथा चतुर्दशी श्राद्ध या मघा श्राद्ध है।
Panchang 16 September 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज शुद्ध आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार दिन है। आज के विश्वकर्मा पूजा तथा चतुर्दशी श्राद्ध या मघा श्राद्ध है। आज के दिन देशभर में निर्माण और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा आराधना की जा रही है। भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से व्यक्ति के कार्य सफल होते हैं, बिजनेस और रोजगार में कामयाबी मिलती है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
श्राद्ध: चतुर्दशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध।
आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक।
आज की भद्रा: प्रात: 09:33 मिनट तक।
विशेष: सूर्य की कन्या संक्रांति।
व्रत एवं त्योहार: विश्वकर्मा पूजा।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, उत्तरगोल, शरद ऋतु शुद्ध आश्विन मास कृष्णपक्ष की चतुर्दशी 19 घंटे 57 मिनट तक, तत्पश्चात् अमावस्या मघा नक्षत्र 12 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सिद्धि योग 07 घंटे 41 मिनट तक, तत्पश्चात् साध्य योग सिंह में चंद्रमा।
आज का शुभ समय
अमृत काल: दोपहर 03 बजकर 35 मिनट से शाम 05 बजकर 01 मिनट तक।
अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज विश्वकर्मा पूजा के सूर्योदय सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 30 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज मघा श्राद्ध के दिन चंद्रोदय का समय प्राप्त नहीं है। चंद्र का अस्त शाम को 06 बजकर 32 मिनट पर होगा।