Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 सितंबर 2020 का पंचांग, आज है भौम प्रदोष व्रत, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Panchang 15 September 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज मंगलवार दिन है और शुद्ध आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज त्रयोदशी श्राद्ध है।
Panchang 15 September 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज मंगलवार दिन है और शुद्ध आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज त्रयोदशी श्राद्ध है। मंगलवार दिन के कारण भौम प्रदोष व्रत आज है। आज प्रदोष काल के समय भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना करें। आज पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि।
आज का राहुकाल: दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज की भद्रा: रात्रि के 11:01 बजे से 16 सितंबर को प्रात: 09:33 बजे तक।
विशेष: भौम प्रदोष।
श्राद्ध: त्रयोदशी श्राद्ध।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु शुद्ध आश्विन मास कृष्णपक्ष की त्रयोदशी 30 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी आश्लेषा नक्षत्र 14 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् मघा नक्षत्र शिव योग 11 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग कर्क में चंद्रमा 14 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात् सिंह में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज त्रयोदशी के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 32 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज के दिन का चंद्रोदय 16 सितंबर को सुबह 05 बजकर 07 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी दिन शाम को 05 बजकर 53 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।
अमृत काल: रात को 09 बजकर 39 मिनट से देर रात 11 बजकर 07 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक।
आज शुद्ध आश्विन कृष्ण त्रयोदशी तिथि है। आज प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति का कल्याण होता है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। आज के दिन सूर्योदय के बाद प्रदोष काल में पूजा की जाती है। मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए भी समर्पित है। ऐसे में आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना मंगलकारी रहता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।