Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 नवंबर 2021 का पंचांग, आज है वैष्णव प्रबोधिनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 15 नवंबर 2021 और दिन सोमवार है। आज वैष्णव समुदाय के लोगों के लिए प्रबोधिनी एकादशी व्रत है। आज वे भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करेंगे।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 15 नवंबर 2021 और दिन सोमवार है। आज वैष्णव समुदाय के लोगों के लिए प्रबोधिनी एकादशी व्रत है। आज वे भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करेंगे। आज के दिन चातुर्मास का समापन होता है और भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आते हैं और संसार के संचालन का कार्य दोबारा संभालते हैं। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। पूजा में भगवान शिव को बेलपत्र जरुर अर्पित करें। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: सोमवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज की भद्रा: प्रात: 06:40 बजे तक ही।
आज का पर्व एवं त्योहार: प्रबोधिनी एकादशी वैष्णव।
विशेष: पंचक, एकादशी तिथि वृद्धि।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी 06 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 18 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् रेवती नक्षत्र वज्र योग 25 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग मीन में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 44 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 27 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चंद्रोदय आज दोपहर 03 बजकर 24 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय कल तड़के 03 बजकर 50 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।
अमृत काल: आज दोपहर 01 बजकर 02 मिनट से दोपहर 02 बजकर 44 मिनट तक।
आज कार्तिक शुक्ल एकादशी है। आज सोमवार को शिव चालीसा, शिव स्तोत्र, शिव पुराण आदि का पाठ करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।