Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 दिसंबर 2020 का पंचांग, खरमास आज से, जानें मुहूर्त राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 15 दिसंबर दिन मंगलवार है। आज से खरमास लग रहा है जो करीब 1 महीने तक रहेगा। मकर संक्रांति को खरमास का समापन होगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 06:46 AM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 07:54 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 दिसंबर 2020 का पंचांग, खरमास आज से, जानें मुहूर्त राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 दिसंबर 2020 का पंचांग, खरमास आज से, जानें मुहूर्त राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 15 दिसंबर दिन मंगलवार है। आज से खरमास लग रहा है, जो करीब 1 महीने तक रहेगा। मकर संक्रांति को खरमास का समापन होगा। खरमास में एक माह तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होगा। शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे कार्य बंद हो जाएंगे। आज सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे धनु संक्रांति प्रारंभ हो जाएगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सूर्य की धनु संक्रांति।

विशेष: खर मास 15 दिसंबर से 13 जनवरी तक, मांगलिक कार्य निषेध।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 19 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया मूल नक्षत्र 21 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र गण्ड योग 21 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् वृद्धि योग धनु में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 06 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 26 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के ​दिन चंद्रोदय सुबह 07 बजकर 38 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी शाम 06 बजकर 08 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 03 बजकर 38 मिनट से शाम 05 बजकर 06 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजे से दोपहर 02 बजकर 41 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा है। आज मंगलवार के दिन आपको हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ उत्तम होता है। व्रत रखने वालों को मंगलवार व्रत का पाठ अवश्य करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.