Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 जनवरी 2021 का पंचांग, मकर संक्रांति आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 14 जनवरी 2021 और दिन गुरुवार है। आज मकर संक्रांति है। सुबह 0815 बजे से सूर्य की मकर संक्रांति प्रारंभ होगी। इसके साथ ही सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाएंगे।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 05:30 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 05:15 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 जनवरी 2021 का पंचांग, मकर संक्रांति आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 जनवरी 2021 का पंचांग, मकर संक्रांति आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 14 जनवरी 2021 और दिन गुरुवार है। आज मकर संक्रांति है। सुबह 08:15 बजे से सूर्य की मकर संक्रांति प्रारंभ होगी। इसके साथ ही सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाएंगे। लोग स्नान करेंगे तथा तिल, चावल, गुड़ आदि का दान करेंगे। आज से खरमास का भी समापन हो जाएगा, लेकिन मांगलिक कार्य अप्रैल से प्रारंभ होंगे। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है। मकर संक्रांति से सूर्य देव पृथ्वी के निकट आने लगते हैं, जिससे सर्दी कम होने लगती है और गर्मी बढ़ती है। सूर्य के उत्तरायण को देवताओं का एक दिन और दक्षिणायन को एक रात्रि माना जाता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

विशेष: सूर्य की मकर संक्रांति प्रात: 08 बजकर के 15 मिनट से।

आज का पर्व एवं त्योहार: मकर संक्रांति, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 09 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया श्रवण नक्षत्र 29 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र वज्र योग 22 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग मकर में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज संक्रांति के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 46 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 08 बजकर 15 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त रात 06 बजकर 57 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से दोपहर 02 बजकर 57 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 06 बजकर 51 मिनट से रात 08 बजकर 25 मिनट तक।

आज पौष शुक्ल प्रतिपदा है। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु तथा देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.